बस्ती, अक्टूबर 26 -- Basti News: बस्ती, हिटी। रुधौली थानाक्षेत्र के छतरिया गांव की विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से भगाने का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी सूरज पाठक निवासी उकड़ा थाना सोनहा से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद पति सूरज पाठक, देवर नीरज पाठक, ससुर दिनेश पाठक, सास किसलावती देवी, ननद सलोनी व डेजी ने दहेज में 2 लाख रुपये, सोने की चेन व अंगूठी की मांग की।आरोप है कि डिमांड पूरी न होने पर अपशब्द कहते हुए मारापीटा व प्रताड़ित किया गया। इसी बात को लेकर गत दस अक्तूबर को मारपीट कर सारा सामान रखकर घर से भगा दिया गया। इसके बाद फिर से 13 अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे पति, सास औ...