Basti News: विद्युत तार काटने के विवाद को लेकर मारपीट
बस्ती, अगस्त 4 -- Basti News: बस्ती। शहर कोतवाली के मुंडेरवा लबनापार में विद्युत तार काटने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसी गांव की रहने वालीं कुमकुम पत्नी रामअवतार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके विद्युत तार से विपक्षी अपना तार तोड़कर बिजली चला रहे थे। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने विपक्षियों का तार हटा दिया। इसी बात से नाराज विपक्षियों ने उनका विद्युत तार भी काट दिया। ऐसा करने से मना करने पर उन्हें व घरवालों को अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी और मारापीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के आरोपी हरीशचंद्र और उनकी पत्नी पूनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई अजय कुमार यादव को सौंपी है। वहीं कलवारी थानाक्षेत्र के ईजरगढ़ में निर्माणाधीन दिवार को गिराने व तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने कार्रवाई की है। इसी गांव के अखंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.