बस्ती, अक्टूबर 20 -- Basti News: विक्रमजोत, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, हज एवं वक्फ दानिश आजाद अंसारी का सोमवार को विक्रमजोत कस्बे में ग्रामीणों ने स्वागत किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री गुलाब अहमद के नेतृत्व में लोगों ने मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद किया और जलपान भी किया। मंत्री लखनऊ से बस्ती में आयोजित पूर्व सांसद के यहां एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान राम सिंह, अंसार हुसैन, तसद्दुक हुसैन, निहाल अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...