बस्ती, जुलाई 18 -- Basti News: बस्ती। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर जिलेभर में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग थानों की पुलिस टीम ने कुल 36 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह की टीम ने छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन वारंटियों ने न्यायालय का रिकाल आदेश प्रस्तुत किया, जिसके बाद उन्हें नियमानुसार छोड़ा गया। थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्वमोहन राय की टीम ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसी तरह लालगंज पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे से संबंधित आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वहीं नगर पुलिस ने सात वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने चार और दुबौलिया ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। विक्रमजोत संवाद के अनुसार छावनी पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ...