बस्ती, अक्टूबर 5 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के पर्यटन स्थल वन विहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना टिकट परिसर में घुसकर लोगों का फोटो-वीडियो बनाने से मना करने पर एक युवक ने वन विभाग के सुरक्षा गार्ड के साथ दुर्व्यवहार किया। साथ ही अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दे दी। वाल्टरगंज पुलिस ने क्षेत्रीय वन अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्रीय वन अधिकारी, बस्ती रेंज, सामाजिक वानिकी प्रभाग शकील अहमद ने थाना वाल्टरगंज में तहरीर देकर बताया कि बीते दो अक्तूबर की शाम करीब सवा पांच बजे आरोपी राम दत्त निवासी जोतपुर थाना कोतवाली, बिना टिकट लिए वन विहार परिसर में प्रवेश कर गया। आरोपी वहां घूमने आए लोगों का चोरी-छिपे फोटो और वीडियो बनाने लगा। जब ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा ...