बस्ती, जुलाई 23 -- Basti News: विक्रमजोत, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से लाल निशान की ओर बढ़ रहा है। यदि नदी का पानी ऐसे ही बढ़ता रहा तो अगले एक दो दिन में नदी लाल निशान को पार कर जाएगी। इसके बाद नदी का कहर आसपास के गांवों में शुरू हो जाएगा। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार बुधवार को सायं तीन बजे नदी का जलस्तर चेतावनी बिन्दु से 28 सेंटीमीटर ऊपर 92.10 रिकॉर्ड हुआ। बताया कि नदी का जलस्तर दो घंटे स्थिर होने के बाद एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ने लगा है। अपस्ट्रीम में पानी बढ़ रहा है। नदी में बढ़ रहे जलस्तर से विक्रमजोत विकास क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों में बाढ़ व कटान की चिंता सताने लगी है। नदी के किनारे बसे आधा दर्जन तटबंध विहीन गांव के निवासियों की नींद उड़ी हुई है। लोग रात को भी क...