बस्ती, जुलाई 3 -- Basti News: बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने घर से लापता बालक को खोज निकाला। इसी थानाक्षेत्र का रहने वाला 12 वर्षीय बालक साइकिल लेकर गत तीस जून को खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। इसके बाद सूचना थाने पर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से खोजबीन शुरू की। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि बालक को पुलिस टीम ने लोलपुर के पास से सकुशल खोज निकाला। इसके बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बेला बागान से बालक लापता यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: लापता हुए तीन किशोरों का नहीं लग सका कोई सुराग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...