बस्ती, जुलाई 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। लखनऊ में जमीन दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने एक परिवार के चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने का केस दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई जयशंकर पाण्डेय कर रहे हैं। पुलिस को दी तहरीर में शिखा गुप्ता निवासी मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती ने बताया कि मंगल बाजार में ही भारतीय खिलौना भंडार है। इसके संचालक शिवम का मेरे घर आना-जाना था। शिवम ने बताया कि वह जमीन के खरीद फरोख्त कर धंधा करता है। उसने भरोसे में लेकर लखनऊ के एलडीए कालोनी रजनी खंड आशियाना में जमीन दिलाने का झांसा दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: जमीन बेचने के नाम पर 1.48 करोड़ की हुई ठगी इसके लिए उसने एग्रीमेंट का पेपर दिखाया। भरोसे में लेने के बाद मेरे और मेरी ननद रिंकी को एक-...