Basti News: लंदन की बोर्नमाउथ यूनिवर्सिटी से ऐश्वर्या ने हासिल की पीएचडी
बस्ती, नवम्बर 7 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया थानाक्षेत्र के तिघरा गांव निवासी ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने लंदन की बोर्नमाउथ यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उनकी इस उपलब्धि से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।ऐश्वर्या के पिता सुरेन्द्र श्रीवास्तव खलीलाबाद में राजस्व विभाग में कार्यरत हैं, जबकि मां प्रीति श्रीवास्तव गृहिणी हैं। ऐश्वर्या ने हाईस्कूल की पढ़ाई खलीलाबाद से पूरी की। इसके बाद इलाहाबाद से इंटरमीडिएट और बीएससी तथा लखनऊ विवि से एमएससी की पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए वह लंदन गईं और बोर्नमाउथ यूनिवर्सिटी से पीएचडी पूरी की। उनकी बड़ी बहन आकर्षिता श्रीवास्तव भी लंदन में कार्यरत हैं। ऐश्वर्या को आगे बढ़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.