बस्ती, अगस्त 20 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। रोडवेज इंप्लाइज यूनियन शाखा बस्ती ने डिपो की समस्याओं को लेकर एआरएम के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। यूनियन ने बैठक में 18 बिंदु एआरएम कल्पना श्रीवास्तव के समक्ष रखा। शाखा अध्यक्ष संजय तिवारी की अगुवाई में कार्याशाला की बदहाली का मुद्दा उठाया गया। पदाधिकारियों का कहना है कार्यशाला के गेट में घुसते ही दोनो तरफ गड्ढे में जलभराव रहता है, जिससे कर्मियों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। बसों के चालक की ओर छत डैमेज है। डीजल के पटल का छत क्षतिग्रस्त होने से प्लास्टर गिर रहा है। इससे जलभराव होने से रिकार्ड एवं कर्मचारी असुरक्षित है। बैठक में चालक एवं परिचालक के ड्यूटी के मानक क्या निर्धारित किया गया है। दिल्ली जाने वाली वाहनों का समय सारिणी क्या तय की गई है। चालक परिचालक का लोड फैक्टर एवं डीजल औस...