बस्ती, जुलाई 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती रेलवे स्टेशन पर बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर स्टेशन अधीक्षक ने डीएम को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। छह जुलाई को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि स्टेशन परिसर में बंदरों का अत्यधिक प्रकोप होने से यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक के अनुसार बंदर आए दिन यात्रियों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। इसके अलावा वे यात्रियों का सामान छीनकर भाग जाते हैं तथा स्टेशन पर लगे सूचना बोर्ड, होर्डिंग और अन्य सामग्री को भी नुकसान पहुंचाते हैं। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित कैंटीन और स्टॉलों में रखे सामान को भी बंदर क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बंदरों के हमलों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिससे...