Basti News: रुधौली में भी कई जगह पेड़ गिरे
बस्ती, सितम्बर 27 -- Basti News: रुधौली तहसील क्षेत्र में लगातार बारिश और तेज हवाओं से कई पेड़ गिर गए। बस्ती-बांसी मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। नगर पंचायत रुधौली के शांतिनगर वार्ड के खलंगा में पुराना इमली का पेड़ गिर गया। इससे आसपास के लोग बाल-बाल बच गए। भीटिया कला में रविंद्र दुबे के चार सागौन और इंसान अली का एक सागौन का पेड़ गिर गया। बांसखोर कला से डड़वा खुर्द जाने वाले मार्ग पर पप्पू सिंह के सामने आम का बड़ा पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। तहसील क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खेतों में पानी भरने से धान की तैयार फसल खराब होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ गिरने से कईजगह यातायात बाधित यह भी पढ़ें- Basti News: तीन दिन की बारिश-आंधी ने बिगाड़ी जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.