Basti News: रील में लाइटर वाली पिस्टल लहराना पड़ा महंगा
बस्ती, अगस्त 14 -- Basti News: बस्ती। इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से अवैध हथियार प्रदर्शित करने वाली रील प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने की जानकारी मिलते ही थाना गौर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित यूजर और इसमें शामिल व्यक्तियों की पहचान कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि पूछताछ के दौरान अनमोल निवासी ग्राम तिन्छवा, थाना गौर तथा राकेश निवासी ग्राम सिद्धौर ने बताया कि इंस्टाग्राम रील में दिखाई गई वस्तु वास्तविक अवैध हथियार नहीं बल्कि हथियार जैसी दिखने वाली लाइटर पिस्टल (खिलौना) थी। दोनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए अनजाने में हुई इस गलती के लिए लिखित एवं वीडियो संदेश के माध्यम से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।पुलिस की कार्रवाई के बाद संबंधित इंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.