Basti News: रास्ते में पीटकर तोड़ दिया दांत, पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
बस्ती, अक्टूबर 17 -- Basti News: बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के डकही पेट्रोल पंप के पास पुरानी रंजिश के चलते बाइक से जा रहे दो सगे भाइयों को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से पीटने की घटना सामने आई है। मारपीट में एक युवक का दांत टूट गया। आरोप है कि जातिसूचक व अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसी थानाक्षेत्र के मालपुर निवासी विनय कुमार उर्फ शैलेष कुमार ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वह अपने भाई संजय कुमार के साथ कहीं जा रहा था। जब वे डकही पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि आरोपितों ने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.