बस्ती, अगस्त 20 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। थाना गौर क्षेत्र के ग्राम केसरई में रास्ता साफ करने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर मारपीट कर दी और जान-माल से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर गौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम केसरई निवासिनी लीला देवी पत्नी स्व. रामनरेश ने बताया कि 19 अगस्त 2026 को शाम करीब 7:30 बजे वह रास्ता साफ कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से तुफान पुत्र सुखपाल ने आकर उन्हें लात-घूंसे से मारा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसके बाद अनिल पुत्र सुखपाल,पिंकी पत्नी बिफई और मनीषा भी उनके घर पर चढ़ आए और घर के बरामदे में उन्हें खींचकर मारने लगे।बीच-बचाव यह भी पढ़ें- Ghazipur News: महिला से मारपीट में तीन पर मुकदमा दर्ज करने आई उनकी देवरानी को भी आरोपियों ने लाठी से मा...