बस्ती, अक्टूबर 28 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली थानाक्षेत्र के सोनबरसा मोड़ पर भीड़ से रास्ता मांगने को लेकर विवाद में एक युवक पर ईंट-पत्थर से मारपीट करने और उसकी स्कूटी क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाने के जामडीह निवासी प्रिन्स कुमार पांडेय ने तहरीर देकर बताया है कि गत 25 अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे जिगिना चौराहा से जा रहा था। जब वह सोनबरसा मोड़ पर पहुंचा तो वहां भीड़ लगी हुई थी। भीड़ से थोड़ा बगल होने के लिए कहा तो इसी बात को लेकर विपक्षीगण आक्रोशित हो गए। आरोप है कि विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए ईंट-पत्थर से मारना-पीटना शुरू कर दिया और उसकी स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अमर उ...