बस्ती, अगस्त 30 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं के तहत अंडर-14 बालक वर्ग की एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता में जीआईसी, केआईसी, डॉन वास्को प्रेप्स, लाल प्रसाद जूनियर हाईस्कूल, हंसराज लाल इंटर कॉलेज और आज्ञा पब्लिक स्कूल समेत आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मैच में स्टेडियम ने डॉन वास्को को 4-2 से हराया। दूसरे मैच में प्रेप्सिस ने जीआईसी को 2-0 से पराजित किया। तीसरे मैच में केआईसी ने लाल प्रसाद जूनियर हाईस्कूल को 3-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- Mathura News: रुद्रप्रयाग में स्नान के दौरान डूबने से नौहझील के युवक की मौत चौथे मैच में हंसराज लाल इंटर कॉले...