Basti News: राम की बाललीला देख आनंद विभोर हुए दर्शक
बस्ती, अक्टूबर 14 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विकास क्षेत्र के नियामतपुर गांव में शारदीय नवरात्र पर आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम के जन्म, बाल लीला, मुनि विश्वामित्र के अयोध्या आगमन और ताड़का वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। रामलीला में दिखाया गया कि राक्षसों के अत्याचार से मुनि विश्वामित्र का यज्ञ बार-बार बाधित हो रहा था। यज्ञ की रक्षा के लिए वह अयोध्या पहुंचकर राजा दशरथ से उनके पुत्र राम-लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की अनुमति मांगते हैं। पुत्रों के प्रति मोह के कारण राजा दशरथ पहले उन्हें भेजने से इनकार करते हैं, लेकिन गुरु वशिष्ठ के समझाने पर वह राम और लक्ष्मण को मुनि विश्वामित्र के साथ भेजने के लिए तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.