बस्ती, अक्टूबर 22 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर तीखा पलटवार किया। अखिलेश यादव के 'जो समाजवाद है, वही रामराज्य है' बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि रामराज्य की बात करने से पहले अखिलेश यादव को रामभक्तों पर गोली चलवाने की घटना के लिए माफी मांगनी चाहिए। केशव मौर्य बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी की मां को श्रद्धांजलि देने बस्ती पहुंचे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण जैसे नेताओं का समाजवाद आदर्शों पर आधारित था। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका समाजवाद अपराधियों और माफिया के सरदारों वाला है। समाजवाद और रामराज्य की अवधारणा को एक बताने से पहले सपा अध्यक्ष को अतीत की घटनाओं प...