Basti News: रामबहाल हत्याकांड में असलहा बरामद करना चुनौती
बस्ती, सितम्बर 7 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के छावनी थानाक्षेत्र के बबुरहवा में गोली लगने से रामबहाल यादव की मौत के मामले में पुलिस ने तीसरे दिन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रामबहाल की दूसरी पत्नी, उसके बेटे सहित एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है। शुरूआती जांच में पुलिस घटना को आत्महत्या से जोड़कर देख रही थी। लेकिन घटनास्थल से असलहा बरामद न होने के बाद से ही अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। वारदात में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक व फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
घटना के संदिग्ध तथ्य बबुरहवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.