Basti News: रात के समय रास्ते में रोककर मारपीट की, पांच पर केस
बस्ती, जुलाई 22 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। परसरामपुर थानाक्षेत्र के गोपीनाथपुर बाजार में रोक कर मारपीट की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। परसरामपुर निवासी संकट मोचन गुप्ता का आरोप है कि रात करीब साढ़े आठ बजे किराने का सामान सप्लाई करके लौट रहे थे। विपक्षियों ने उन्हें गोपीनाथपुर बाजार में रोक लिया। अपशब्द कहने लगे। मना करने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामजीत गुप्ता, गुड्डू, पप्पू, नितेश गुप्ता निवासीगण गोपीनाथपुर और विनोद कुमार वर्मा निवासी रतनपुर थाना परसरामपुर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.