Basti News: राजस्व टीम के नापजोख कर लगाया था जमीन पर पत्थर, दंपति ने उखाड़ फेंका, हुआ केस,
बस्ती, अगस्त 20 -- Basti News: राजस्व टीम के नापजोख कर लगाया था जमीन पर पत्थर, दंपति ने उखाड़ फेंका, हुआ केस बस्ती, निज संवाददाता। रुधौली पुलिस ने राजस्व टीम की ओर से जमीन पर लगाये गए पत्थर को उखाड़ने व विवाद करने के मामले में दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दी तहरीर में रामबहादुर सिंह निवासी परसोहिया थाना सोनहा ने बताया कि उन्होंने अपने भाई रामकुमार सिंह के नाम पर रघुनाथपुर रुधौली में एक जमीन बैनामा कराया। इस जमीन पर एसडीएम के आदेश से पत्थर नसब हुआ। दूसरे दिन रामकेवल और उनकी पत्नी ने पत्थर उखाड़कर फेंक दिया। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम ने दूसरी बार पत्थर लगाने का निर्देश दिया। इस काम के लिए जब टीम पहुंची तो रामकेवल और उनकी पत्नी ने विवाद किया। इसके चलते पुलिस ने रामबहादुर सिंह की तहरीर पर दंपति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.