बस्ती, अक्टूबर 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शहर में बुधवार को समाजवादी पार्टी के पैदल मार्च और भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कार्यक्रमों के कारण कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और जगह-जगह जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को काफी देर तक परेशानी उठानी पड़ी। कंपनीबाग, फौव्वारा तिराहा, कलेक्ट्रेट रोड, रौता चौराहा, रोडवेज तिराहा, पचपेड़िया रोड और स्टेशन रोड समेत कई मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।सबसे ज्यादा परेशानी कंपनी बाग चौराहे पर हुई। यहां वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात की रफ्तार थम गई। जाम में फंसे वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे। यह भी पढ़ें- Banda News: बिना तैयारी निकाल दी यात्रा, चार घंटे जाम से जूझा शहर जरूरी काम से शहर पहुंचे लोगों को काफी देर तक वाहनों में फंसे रहना प...