बस्ती, सितम्बर 29 -- Basti News: बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के बड़ेरिया खुर्द गांव निवासी एक मजदूर मंगलवार को राइस मिल में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, इसलिए शव को अस्पताल से घर ले आए। बाद में मूड़घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़ेरिया खुर्द गांव निवासी राम स्वरूप (60) पुत्र स्व. रामनयन रोज की तरह मंगलवार को बरदहिया स्टेशन मार्ग स्थित राजकुमार गुप्ता उर्फ लाला की राइस मिल पर मजदूरी करने गए थे। बताया जा रहा है कि काम करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मिल में मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत...