Basti News: रहस्यमय हाल में किशोरी घर से लापता
बस्ती, अगस्त 3 -- Basti News: बस्ती। नगर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी रविवार की शाम करीब छह बजे घर से कहीं निकल गई। काफी देर बाद भी उसके वापस नहीं आने पर खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई अवधेश शर्मा को सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- Ramnagar News: रामनगर में रहस्मय ढंग से लापता हुई किशोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.