बस्ती, अगस्त 1 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के अंडा गांव में रंजिशन मारपीट की घटना में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि विपक्षियों ने एकराय होकर डंडे व ईंट से मारापीटा। जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया और उसे अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही पिता के भी हाथ की हड्डी टूट गई। मुंडेरवा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सफीउल्लाह, इसरार, शाहिद, मो. खालिद, शाहिद, जैद, असरफ अली, हुरैरा और अजमतउल्लाह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई राजनाथ सिंह को सौंपी गई है。

भूमि विवाद को लेकर मारपीट, दो नामजद बस्ती। भूमि विवाद को लेकर मारप...