बस्ती, अक्टूबर 1 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। सोनहा पुलिस ने रुपये नहीं देने पर बाइक छीनने के मामले में दर्ज मुकदमे में 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार टेढ़ी कुइयां निवासी कैसर अली ने तहरीर देकर बताया कि वह बाइक लेकर रामनगर चौराहे के पास नहर पर खड़ा था। इसी दौरान परसा कुतुब निवासी विनोद कुमार शर्मा वहां पहुंचा और धमकाकर रुपये मांगने लगा। आरोप है कि रुपये देने से मना करने पर विनोद ने कैसर अली की बाइक छीन ली और यह कहते हुए चला गया कि रुपये देने के बाद ही बाइक वापस करेगा। साथ ही पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर सोनहा पुलिस ने विनोद कुमार शर्मा के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद कुमार शर्मा को ग...