Basti News: यूपीसीए के जोनल ट्रायल में भाग लेंगे बस्ती के दो खिलाड़ी
बस्ती, अक्टूबर 22 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी के दो खिलाड़ी अथर्व ओझा और यश गुप्ता का चयन यूपीसीए अंडर-14 जोनल क्रिकेट ट्रायल में हुआ। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता से एकेडमी के साथ-साथ पूरे जिले के खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन गोरखपुर में आयोजित क्रिकेट मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। अब ये दोनों खिलाड़ी 22 अक्टूबर को प्रयागराज स्थित गवर्नमेंट प्रेस क्लब क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होने वाले जोनल ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। जहां पर राज्यस्तरीय टीम का चयन होगा। सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी के दो खिलाड़ियों का चयन होने पर एमडी राजीव कुमार, क्रिकेट कोचिंग डायरेक्टर अनिकेत उपाध्याय ने बधाई देते हुए कहा कि अथर्व ओझा और यश गुप्ता के इस चयन से बस्ती जनपद में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.