बस्ती, जुलाई 26 -- Basti News: बस्ती। बदलते मौसम में फूड प्वाइजनिंग के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव और खान-पान में थोड़ी सी लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। मौसम में नमी और उमस बढ़ने से बैक्टीरिया तेजी से पनप रहे hain, जिससे पेट संबंधी संक्रमण और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड फुल हो गए हैं। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में करीब 300 मरीज पहुंचे। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। इनमें पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार, कमजोरी और शरीर में ऐंठन की शिकायत लेकर पहुंचे मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों के अनुसार, कई मरीजों ने बासी भोजन और बाहर के कटे फल-सब्जियों के सेवन की बात बताई।

फूड ...