Basti News: मो. कलीम बने सफाई कर्मचारी संघ बनकटी के अध्यक्ष
बस्ती, सितम्बर 28 -- Basti News: बस्ती, हिटी। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष अजय कुमार आर्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान सर्व सम्मत से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें मो. कलीम को ब्लॉक अध्यक्ष, दिलीप कुमार चौधरी को मंत्री, रामदरश कोषाध्यक्ष, धीरेन्द्र कुमार संगठन मंत्री, रामभवन को लेखा संपेक्षक तथा सुरेंद्र कुमार यादव को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्वाचित पदाधिकारियों को अध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने प्रमाण-पत्र देने के साथ ही शपथ ग्रहण कराते हुये संघ के मजबूती और एकजुटता पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.