Basti News: मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, नीचे से दारोगा जी उतरने की करते रहे मनुहार
बस्ती, अक्टूबर 2 -- Basti News: बस्ती। वॉल्टरगंज थाना अंतर्गत वॉल्टरगंज कस्बे में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात युवती कस्बे में लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती के टॉवर पर चढ़ने की सूचना पर थानाध्यक्ष वॉल्टरगंज दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वह युवती से नीचे उतरने की मनुहार करते रहे और उसे मनाने का प्रयास करते रहे, लेकिन युवती नीचे उतरने के बजाए और ऊपर जाकर बैठ गई। पुलिस अब आस-पास के लोगों से युवती की पहचान कर उसके परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कस्बे में स्टेट बैंक की शाखा के पास मोबाइल के तीन टॉवर लगी है। उसे जाली लगाकर घेरा गया है, लेकिन मरम्मत के अभाव में जाली जगह-जगह से टूटी हुई है। टॉवर पर किसी गार्ड की तैनाती नहीं है। अवसर पाकर युवती जाली के टूटे हिस्से से अंदर घुसी और टॉवर पर चढ़ गई। युवती के टॉवर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.