बस्ती, जुलाई 16 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। परसरामपुर थानाक्षेत्र के महादेवा गांव निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल हैक कर उसके गूगल पे खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर परसरामपुर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महादेवा गांव निवासी गोविंद प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ जून 2026 को उनके मोबाइल पर बार-बार सॉफ्टवेयर अपडेट का संदेश आ रहा था। उन्होंने मोबाइल को अपडेट के लिए लगाया, तभी मोबाइल हैक हो गया। जब तक वह स्थिति को समझ पाते और मोबाइल पर दोबारा नियंत्रण कर पाते, तब तक उनके गूगल पे खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर हो चुके थे। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साइबर माध्यम से ध...