बस्ती, सितम्बर 7 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। मेडिकल कॉलेज बस्ती में स्वाइन फ्लू की जांच शुरू हो गई है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के लगातार बढ़ रहे केस को देखते हुए शासन ने स्थानीय स्तर पर संदिग्ध मरीजों की जांच कराए जाने का निर्देश दिया है। मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली व जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए अलग वार्ड बनाए गए हैं। जिले में स्वाइन फ्लू के अब तक पांच केस सामने आ चुके हैं। सभी मरीज की जांच लखनऊ में हुई थी और वहीं पर उनका इलाज हुआ है। मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. अनिल यादव ने बताया कि लखनऊ से जांच किट मिल चुकी है। यह भी पढ़ें- सांस रोगियों की अलग होगी ओपीडी, सभी की एच1एन1 जांच जरूरी मेडिकल कॉलेज रामपुर स्थित माइक्रोबॉयलोजी लैब में जांच शुरू करा दी गई है। ओपेक अस्पताल कैली आने वाले मरीजों में अग...