बस्ती, सितम्बर 6 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती के बाल रोग विभाग में विशेष रूप से फ्लू की ओपीडी संचालित होगी। वातावरण में हो रहे तेजी से बदलाव का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते ओपीडी में मौसमी बीमारी के साथ ही संक्रमण की समस्या लेकर परिजन इलाज के लिए पहुंच रहे है। इन दिनों ओपीडी में अधिकतर बच्चों में तेजी से सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के बढ़ते केस ने ओपीडी में लंबी लाइन लग रही है। बच्चों में फ्लू के लक्षण आने पर ओपीडी में अन्य मरीजों में संक्रमण की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू से निपटने को मेडिकल कॉलेज में तैयारी पूरी विभागाध्यक्ष डॉ़ अल्का शुक्ला की पहल पर ओपीडी में अन्य समस्या के लिए आए मरीजों को संक्रमण से बचाव के लिए...