बस्ती, सितम्बर 9 -- Basti News: बस्ती। मेडिकल कॉलेज के आवासीय भवन के एक कमरे में मंगलवार को विषैला सर्प (रसेल वाइपर) निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही महिला स्टाफ कमरे से बाहर निकल आई और फाटक बंद कर शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर आसपास रहने वाले कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना मेडिकल कॉलेज के आवासीय भवन स्थित टाइप वन ब्लॉक की है। बताया गया कि महिला स्टाफ अपने कमरे में थी, तभी उसने कमरे में सांप देखा। सांप देखते ही वह घबराकर कमरे से बाहर निकल आई और शोर मचाने लगी। इसके बाद आवासीय भवन में रहने वाले लोगों ने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने सर्प मित्र को बुलाया। सर्प मित्र ने सांप को पकड़ लिया। इसके बाद परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इ...