बस्ती, जुलाई 26 -- Basti News: बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के दुबौला चौकी अंतर्गत भीटा गांव में खेत की मेड़बंदी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामलों में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष की तहरीर पर छह लोगों, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से नौ लोगों को नामजद किया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी। 'हिन्दुस्तान' सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व खेत की मेड़ बढ़ाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने अनिल पांडेय के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध में धनराज समेत एक महिला और य...