बस्ती, अक्टूबर 29 -- Basti News: बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल के मामले में 30 लोगों के खिलाफ बलवा, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि 26 अक्तूबर को रात करीब 11 बजे पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में एक स्थान पर मूर्ति संचालकों से विवाद हो गया। यहां पर पहले से कुछ तनाव था, ईंट-पत्थर चला। एक मूर्ति खंडित हुआ था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसमें नामित व प्रकाश में आए सात लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ किया। इस मामले में पुलिस ने शुभम जयसवाल उर्फ भोला निवासी पिपरा रामकिशुन थाना पुरानी बस्ती की तहरीर पर सलमान कुरैसी, अनीष, इरफान, फजल, नफ...