बस्ती, अक्टूबर 24 -- Basti News: बस्ती। हर्रैया विद्युत उपकेंद्र के अमारी फीडर के अंतर्गत आमा तिवारी गांव में पंचायत भवन के सामने खड़ंजा मार्ग के पास लगा बिजली का पोल लटक गया है। पोल लकड़ी की बल्ली के सहारे टिका है। ऐसे में कभी भी गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव का मुख्य मार्ग है। पोल लटकने के कारण दोपहिया वाहन किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन दुर्घटना की आशंका से चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर पोल की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीण ज्वाला प्रसाद चौधरी, कांशीराम वर्मा, भरतराम वर्मा, तिलाराम, विजय बहादुर, चंद्रप्रकाश पांडेय और शीतला प्रसाद तिवारी सहित अन...