बस्ती, जुलाई 15 -- Basti News: बस्ती। कोतवाली थानांतर्गत मिश्रौलिया में मारपीट की घटना सामने आई है। मिश्रौलिया निवासी विनोद कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे विपक्षियों ने जातिसूचक व अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडे से मारापीटा। जिससे उन्हें व उनके परिजनों को चोट आई। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मां तारामती को गंभीर चोट आने के कारण उल्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रामसुरेश, सुग्रीम, अर्जुन गिरी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...