Basti News: मारपीट में घायल युवक की मौत पर हुआ बवाल
बस्ती, अक्टूबर 29 -- Basti News: देईसांड/बनकटी, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थानाक्षेत्र के थाल्हापार गांव में ससुराल से लौट रहे युवक की कुदाल के पिछले हिस्से और लात-घूंसों से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बुधवार सुबह शव घर पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आरोपितों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान मौके पर हालत काफी उग्र दिखा और ग्रामीणों से झड़प की स्थिति बनी। मौके पर एडीएम, एएसपी के साथ आधा दर्जन थानों की फोर्स पहुंची। यह भी पढ़ें- Basti News: पिटाई से घायल युवक की मौत, शव घर पहुंचने पर परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.