बस्ती, सितम्बर 21 -- Basti News: बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। गौर थानाक्षेत्र के चकचई चौराहे पर सामान लेकर घर लौट रहे एक व्यक्ति से मारपीट और बीचबचाव करने पहुंचे उसके रिश्तेदार को भी पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान जातिसूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। अम्बरपुर निवासी मेहीलाल ने 21 सितंबर को गौर थाने में तहरीर देकर बताया कि 20 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह सामान लेकर घर लौट रहा था। चकचई चौराहे पर विपक्षियों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीचबचाव करने पहुंचे उसके रिश्तेदार सोनू पुत्र विद्यासागर निवासी पड़िया, थाना वाल्टरगंज को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक गालि...