बस्ती, अगस्त 20 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। मुण्डेरवा पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में बेहिल निवासी गंगाराम यादव ने बताया कि उन्होंने विकास कार्य में गड़बड़ी की शिकायत किया था। शिकायत की जांच करने बीडीओ बनकटी आये थे। जांच के समय गांव के दिलीप और उनके बेटे चौथी ने गालियां दी और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। आरोप है कि उसी दिन महादेवा बाजार से लौटते समय दिलीप और चौथी ने मेरी साइकिल को रोक लिया। आंख पर मारकर मेरा चश्मा तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया तो गंगाराम ने उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...