Basti News: मामूली विवाद को लेकर पति-पत्नी की पिटाई
बस्ती, सितम्बर 8 -- Basti News: -- बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने मामूली विवाद को लेकर पति-पत्नी की पिटाई के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के नागपुर कुंवर निवासी शांति देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते चार सितंबर को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे मामूली विवाद को लेकर विपक्षियों ने मेरे पति को मारापीटा। बीचबचाव करने पर उन्हें भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के आरोपी राम अचल और रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.