Basti News: मां महागौरी की पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि
बस्ती, अक्टूबर 19 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने मां को चुनरी, नारियल, फूलमाला और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों से लेकर घरों तक दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ। घंट-घड़ियाल और मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे।शहर के आवास विकास स्थित काली माता मंदिर, केडीसी स्थित काली माता मंदिर, पचपेड़िया रोड स्थित काली माता मंदिर, दक्षिण दरवाजा स्थित दुर्गा मंदिर, रौता स्थित शनैश्वर मंदिर, पिकौरा शिवगुलाम स्थित मंदिर, मालवीय रोड स्थित मंगला काली माता मंदिर, बैड़वा माता मंदिर और बुलआ समय माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.