बस्ती, अक्टूबर 22 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। हर्रैया पुलिस ने पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में रामगणेश निवासी खेमराजपुर थाना हर्रैया ने बताया कि मीरा देवी, उनकी बेटी अंजना और मुस्ताक निवासी खेमराजपुर ने मारपीट की। गाली दिया और लाठी-डंडे से गंभीर चोट पहुंचाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...