बस्ती, अक्टूबर 9 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ, शाखा बस्ती के आह्वान पर गुरुवार को जिले के संविदा कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, महामंत्री आनंद गौरव शुक्ला और मंडल अध्यक्ष डॉ. बीके वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: एनएचएम संविदा कर्मियों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शनसंविदा कर्मचारियों की प्रमुख मांगें संघ पदाधिकारियों ने कहा कि एनएचएम के संविदा कर्मचारी पिछले 15 से 18 वर्षों से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में ...