बस्ती, अक्टूबर 23 -- Basti News: बस्ती। नगर बाजार थानाक्षेत्र के मरहा (केवटली) गांव में बाइक से पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर एक महिला को घर से खींचकर चकरोड पर ले जाने और लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपितों पर गालीगलौज करने, उसके पति को भी मारने के लिए दौड़ाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी श्यामू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ लोग बुलेट से पटाखे फोड़ते हुए उनके घर के सामने से जा रहे थे। बार-बार मना करने के बावजूद नहीं मानने पर उन्होंने पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी। आरोप है कि इसी बात को लेकर रंजिश हो गई। श्यामू के मुताबिक, इसी रंजिश में अभिषेक, अनिल, रामपाल और एक महिला ने उनकी पत्नी गायत्री को घर से खींचकर लाठी-डंडों से ...