बस्ती, जुलाई 14 -- Basti News: बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने मारपीट की घटना में बहू की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि छह बजे ससुर प्रेमसागर शुक्ला, सास इन्द्रावती देवी, ननद कल्पना शुक्ला, देवर संदीप शुक्ला, देवरानी साधना शुक्ला ने मिलकर अपशब्द कहा। प्रेमसागर ने लाठी से और संदीप ने हसुआ से कमरे में घुसकर मारापीटा। इन्द्रावती, कल्पना व साधना ने बाल पकड़कर मारापीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। पति ने यूपी 112 व एम्बुलेंस को फोन किया। पुलिस के आने के बाद पति ने बाहर निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा। इसके अगले दिन 11 जुलाई की रात करीब साढ़े दस बजे फिर से आरोपी संदीप ने अंदर से रोका। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...