बस्ती, अगस्त 15 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। महिला अस्पताल में गंभीर अवस्था वाली गर्भवती महिलाओं और अन्य गंभीर मरीजों के इलाज के लिए जल्द ही आईसीयू वार्ड शुरू किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को रेफर करने की मजबूरी कम करने के लिए आईसीयू संचालित करने की कवायद तेज कर दी है। मानक के अनुसार चार बेड के आईसीयू संचालन को स्वीकृति मिली है, लेकिन जगह की कमी के चलते फिलहाल तीन बेड का आईसीयू वार्ड संचालित किया जाएगा। आईसीयू के संचालन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में अधिकारी जुटे हैं। वार्ड के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीदारी तेज कर दी गई है। चिकित्सक और दो स्टाफ के प्रशिक्षण के लिए महानिदेशक को पत्र भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार प्रशिक्षण और उपकरणों की व्यवस्था पूरी होने के बाद वार्ड का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। आईसीयू शुरू होने से ...