बस्ती, नवम्बर 12 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। महाराष्ट्र के संतों की टोली ने अयोध्या की शीतकालीन 84 कोसी परिक्रमा शुरू की। महाराष्ट्र के बीड़ जिले के तपोभूमि बाघदरा ब्रह्मापुर स्थित श्री संत तुकाराम गुरुकुल के 40 संतों और छात्रों की टोली ने संत सतवान महाराज के नेतृत्व में मखौड़ाधाम से यात्रा का शुभारंभ किया। गुरूवार को भोर में मनवर नदी में स्नान के बाद संतों ने रामजानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की और धर्म ध्वजा फहराई। इसके बाद जय श्रीराम के उद्घोष के साथ परिक्रमा आगे बढ़ी।गांवों से होकर गुजरी परिक्रमा बुधवार को परिक्रमा यात्रा कोहरायें, रजवापुर, नगरा बदली, केनौना चौराहा, चौगड़वा, रामगढ़, भरती का पुरवा, फत्तेपुर, नीमडांड और नाल्हीपुर सहित कई गांवों से होकर गुजरी। रास्ते में ग्रामीणों ने संतों का स्वागत किया और जलपान कराया। जय श्रीरा...